सिल्चर के कंप्यूटर सेंटर में लगी आग, कई लड़कियां फंसी

1 Min Read

गुवाहाटी, एजेंसियां। असम के सिलचर में शिलॉन्ग पट्टी इलाके में मौजूद चार मंजिला इमारत के टॉप फ्लोर में आग लग गई।

यहां पर कंप्यूटर सेंटर संचालित होता है। ब्लास्ट के बाद इमारत में आग लगी है। सेंटर आने वालीं कई लड़कियां आग में फंसी हुई हैं।

उनको बचाने का प्रयास चल रहा है और आग पर काबू पाने में भी फायर ब्रिगेड की टीम जुटी हुई है।

खबर लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

अमेठी में स्मृति ने प्रियंका की उतारी नकल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं