सपा नेता शिवपाल यादव के खिलाफ FIR दर्ज

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। यूपी के बदायूं में सपा के राष्ट्रीय महासचिव नेता शिवपाल यादव के खिलाफ FIR की गई है।

बसपा नेता राम प्रकाश त्यागी ने 5 मई की रात को सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।

त्यागी ने कहा है कि 3 मई को उन्होंने न्यूज क्लिप देखी थी, इसमें शिवपाल यादव यादव ने मायावती के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

राम प्रकाश त्यागी ने राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया।

FIR में शिवपाल यादव के खिलाफ IPC की धारा 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं से सपा के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 7 मई को वोटिंग होनी है।

इसे भी पढ़ें

रांची में NEET UG के 6 फर्जी परीक्षार्थी, मिला था पांच लाख का ऑफर

Share This Article
Exit mobile version