रांची में NEET UG के 6 फर्जी परीक्षार्थी, मिला था पांच लाख का ऑफर

2 Min Read

रांची: कल रविवार के रांची में 21 केंद्रों पर NEET UG की परीक्षा ली गई। परीक्षा से छह परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच की व्यापक व्यवस्था की गयी थी। परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर और बायोमैट्रिक अटेंडेंस जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा था।

इस दौरान छह परीक्षार्थी ऐसे मिले जो किसी और के नाम पर परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे थे।

इन परीक्षार्थियों की पहचान फोटो व बायोमैट्रिक अटेंडेंस किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कदाचार के आरोप में रांची के डीपीएस से दो, सरला बिरला स्कूल, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके, डीएवी बरियातू और डीएवी धुर्वा से एक-एक परीक्षार्थी पकड़े गये।

बरियातू डीएवी से गिरफ्तार युवक आसिफ सीवान का रहनेवाला है। वह प्रियांशु की जगह परीक्षा देने आया था।

वह दरभंगा मेडिकल इंस्टीट्यूट से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उसे प्रियांशु के स्थान पर परीक्षा देने के बदले पांच लाख रुपये देने का ऑफर मिला था।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि पूरे देश में 4750 केंद्रों पर लगभग 24 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

इनमें 50 से अधिक लोगों को पकड़ा गया, जिनमें से कई ऐसे परीक्षार्थी मिले जो एमबीबीएस के छात्र है।

इसे भी पढ़ें

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटा, जौनपुर से बसपा ने बदला प्रत्याशी

Share This Article
Exit mobile version