छपरा हिंसा मामले में रोहिणी आचार्य पर एफआईआर

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। छपरा बवाल मामले में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य पर बीजेपी नेता ने केस दर्ज कराया है।

रोहिणी आचार्य पर मारपीट, बूथ लूटने और हत्या की कोशिश करने की धाराओं में नगर थाने में केस दर्ज की गई है।

ये सभी गैर जमानती धाराएं हैं। बता दें कि छपरा बवाल में मृतक चंदन कुमार के परिवार के बयान पर भी एफआईआर दर्ज किया गया है।

अभी तक इस मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

इधर छपरा के भिखारी ठाकुर चौक पर पुलिस की भारी तैनाती है। आम जनजीवन सामान्य हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे का नया धमाका-हेमंत सोरेन पर रेप केस दर्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं