नई दिल्ली। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर में उत्साह का माहौल है। US, UK, फ्रांस, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मॉरिशस, कैरेबियन देश और दुनिया के कई अन्य देशों में उत्सव मन रहा है।
आज अय़ोध्या में निर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देश के पीएम नरेंद्र मोदी अपने हाथों से कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव दुनियाभर अलग-अलग तरीके से देखा जा रहा है। अमेरिका के टाइम स्कॉवयर और सिलिकन वैली में जश्न मन रहा है।
अमेरिका के टाइम स्कॉवयर और सिलकिन वैली में कई स्थानों और मंदिरों के बाहर प्राण प्रतिषठा समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। मंदिरों से रामभजन की धुन सुनाई दे रही है और लोगों के बीच प्रसाद बांटे जा रहे हैं।
बता दें कि सिलिकन वैली में कल यानी 21 जनवरी को ही रैली भी निकाली गई थी। रैली ने 120 किमी की लंबी यात्रा तय की। वैली से निकली रैली का समापन फेमोंट के उपनगरीय इलाके में हुआ। समापन पर टेस्ला लाइट शो का आयोजन किया गया था।
इसमें राम की कथा को डिजिटल माध्यम से पेश किया गया। इसके साथ रैली का मुख्य आकर्षण रही वो वैन जो प्रभु राम की विभिन्न् भंगिमाओं को डिजिटल माध्यम से पूरी रैली के दौरान टेलीकास्ट करता रहा। रैली में कम से कम 1200 कार, 60 बाइक और कुछ बसें भी शामिल रहीं। इन देशों में भी उत्सव का माहौल
यूएस के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, सिडनी और फ्रांस जैसे देशों में में राम भक्तों के बीच उत्सव का माहौल है। नेपाल, कनाडा और ब्रिटेन से मिली खबरों में बताया गया है कि यहां के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले से मंदिरों में अनुष्ठान पूरे किये जा रहे हैं।
लोग एक दूसरे को तिलक लगाकर बधाई दे रहे हैं और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। लगभग सभी मंदिरों के बाहर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
वहीं, कैरेबयिन राष्ट्र जैसे त्रिनिनाद और टोबैगो में हजारों की संख्या में लोग रामलला आगमन के उत्सव में शामिल हैं। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं और रामकथा का वाचन हो रहा है। कनाडा के ओंटारियो और ऑकविले में राम उत्सव का माहौल देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड के मंदिरों में हो रही विशेष पूजा, यहां बनी विश्व की सबसे बड़ी श्रीराम रंगोली









