दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच रहे किसान, पुलिस ने इजराइली ड्रोन से छोड़े आंसू गैस के गोले

2 Min Read

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के 19वें दिन किसान शंभु और खनौरी बॉर्डर पर जमे हुए हैं। यहां किसानों की पुलिस के साथ टकराव हुई है।

इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानेों को हटाने की कोशिश की। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर आंसू गैस छोड़ने के लिए इजरायल से ड्रोन मंगवाए।

उन्होंने कहा कि आंदोलन की दौरान हुई 4 लोगों की मौत के लिए हरियाणा और पंजाब की पुलिस जिम्मेदार है।

बता दें कि फिलहाल किसानों ने दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम 3 मार्च तक टाल दिया है, लेकिन वे खनौरी और शंभू बॉर्डर पर से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।

दिल्ली से लगी सीमा पर केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से किसान पहुंचने लगे हैं। शंभू और खनौरी सीमा पर किसान आंदोलनकारी ट्रैक्टर और ट्रालियों के साथ जमा हो रहे हैं।

यहां आंदोलनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक अन्य खबर के मुताबिक दिल्ली से लगे डबवाली सीमा पर भी आंदोलनकारी जमा हो रहे हैं।

किसानों ने कहा है कि अनाजों के लिए एमएसपी से कम किसी भी शर्त पर वे आंदोलन समाप्त नहीं करने वाले हैं।

बता दें कि 22 फरवरी को शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसानों ने अपना दिल्ली कूच का कार्यक्रम टाल दिया है।

तीन मार्च को शुभकरण सिंह का अंतिम अरदास आयोजित होगा। इसके बाद किसान दिल्ली कूच करेंगे।

इसे भी पढ़ें

अंबानी परिवार के जश्न में फंटी रिहाना की ड्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं