शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 220 अंक फिसलकर 75,170 के स्तर पर बंद

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में 28 मई को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 220 अंक फिसलकर 75,170 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी में भी 44 अंक की गिरावट रही। ये 22,888 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले कल यानी 27 मई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 76,009 का हाई बनाया।

वहीं, निफ्टी ने 23,110 का स्तर छुआ। हालांकि बाद में बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था।

LIC के शेयर में आई गिरावट

LIC के शेयर में आज गिरावट देखने को मिली है। इसका शेयर 22.05 रुपए (2.13%) की गिरावट के साथ 1,014 रुपए पर बंद हुआ।

इससे पहले कल यानी 27 मई को LIC ने अपने तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे।

वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 2.5% बढ़कर 13,762 करोड़ रुपए हो गया है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹13,427 करोड़ रहा था।

इसे भी पढ़ें

पोप पर समलैंगिकों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं