सोने-चांदी के दामों में गिरावट, सोना 71,717 रुपए पर आया, चांदी 130 रुपए गिरकर 84,783 रुपए प्रति किलो [Fall in gold and silver prices, gold fell at Rs 71,717, silver fell by Rs 130 to Rs 84,783 per kg]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 22 अगस्त को मामूली गिरावट है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2 रुपए गिरकर 71,717 रुपए पर आ गया है। बुधवार को इसके दाम 71,719 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 130 रुपए गिरकर 84,783 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी 84,913 रुपए किलो प्रति पर थी।

इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी में तेजी, सोना 941 रुपए बढ़कर 70,604 रुपए पर पहुंचा, चांदी 1,247 रुपए महंगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं