नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 87 रुपए गिरकर 68,713 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 68,800 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
चांदी भी फिसली
वहीं एक किलो चांदी 576 रुपए फिसलकर 81,616 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 82,192 रुपए किलो प्रति पर थी।
इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।
इसे भी पढ़ें
सोना ₹663 बढ़कर ₹68,794 पर पहुंचा, चांदी ₹929 चढ़कर ₹82,200 प्रति किलो








