सोने-चांदी में गिरावट, सोना 102 रुपए गिरकर 71,409 रुपए पर आया, चांदी भी 401 रुपए सस्ती हुई [Fall in gold and silver, gold fell by Rs 102 to Rs 71,409, silver also became cheaper by Rs 401]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 3 सितंबर को गिरावट है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 102 रुपए गिरकर 71,409 रुपए पर आ गया है। सोमवार को इसके दाम 71,511 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

चांदी पहुंच गई थी शिखर पर

वहीं चांदी 401 रुपए गिरकर 82,379 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी 82,780 रुपए प्रति किलो पर थी।

इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

चांदी ₹2,643 गिरकर ₹82,376 किलो प्रति पर आई, सोने में भी ₹521 की गिरावट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं