Fake websites: फर्जी वेबसाइट और फिशिंग मैसेज से बचें, जानिए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय [Avoid fake websites and phishing messages, know the ways to avoid online fraud]

2 Min Read

Fake websites:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑनलाइन शॉपिंग जितनी सुविधाजनक होती जा रही है, उतनी ही तेजी से इससे जुड़े साइबर फ्रॉड के मामले भी सामने आ रहे हैं। गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और Cyber Dost ने ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Fake websites:रिपोर्ट के अनुसार

रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधी अब फर्जी वेबसाइट बनाकर, नकली कस्टमर सर्विस कॉल के जरिए और फिशिंग SMS भेजकर लोगों की निजी व बैंकिंग जानकारी चुरा रहे हैं। आमतौर पर इन ठगों के हथकंडों में फेक डिलीवरी मैसेज, पेमेंट कन्फर्मेशन स्कैम, सोशल मीडिया स्कैम्स और नकली वेबसाइट्स शामिल हैं। उदाहरण के लिए, यूजर को SMS या ईमेल आता है जिसमें लिखा होता है कि ऑर्डर होल्ड पर है या पेमेंट अधूरा है, और दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर यूजर किसी नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो उसकी बैंकिंग जानकारी चुरा सकती है। साथ ही कुछ साइट्स प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसी दिखती हैं और सस्ते ऑफर्स का लालच देकर पैसे ऐंठ लेती हैं।

Fake websites:सरकार ने दी चेतावनी

सरकार ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही शॉपिंग करें और हमेशा वेबसाइट के URL की जांच करें। किसी फर्जी सौदे या संदिग्ध गतिविधि का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

इसे भी पढ़ें

Digital arrest: राजद एमएलसी को साइबर ठगों ने रखा 14 घंटे ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, कहा- ‘आपकी हत्या हो सकती है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं