धनबाद में नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

2 Min Read

धनबाद। धनबाद जिले में उपायुक्त के निर्देश पर और लोकसभा चुनाव का मद्देनज़र उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज निरसा थाना क्षेत्र के गोरगा बस्ती में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस के द्वारा अभियुक्त विकास साहनी के यहां छापेमारी की गई है।

जहां विकास साहनी अपने घर में मिनी नकली शराब फैक्ट्री संचालित कर रहा था। उत्पाद विभाग ने मिनी नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए 4 लीटर कैरामील, 10 जरकिन स्प्रिट लगभग कुल 350 लीटर तथा विभिन्न ब्रांड के 14 पेटी शराब जब्त किया है।

कुल 124 लीटर नकली शराब और भारी मात्रा में लेबल, कैप बरामद की गई है। इसकी कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है।

विकास साहनी के ऊपर लगभग चार मामले दर्ज हैं। वह फरार चल रहे हैं। इससे पहले भी उत्पाद विभाग उसके आवास पर छापेमारी कर चुका है। जिसमें काफी मात्रा में नकली शराब जब्त की गई थी।

इस छापेमारी में अमित गुप्ता, जितेंद्र सिंह, कुलदीप, श्वेता, जय हेंब्रम तथा स्थानीय पुलिस के जवान भी शामिल थे। फरार अभियुक्त विकास साहनी के ऊपर उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस तहकीकात कर उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर डीसी के फेक एकाउंट के जरिए मांगे जा रहे पैसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं