लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने सहयोगियों को खुश किया है। मंगलवार को यूपी में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट को चार नये मंत्री मिल गये।
इनमें दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, अनिल कुमार और सुनील कुमार शर्मा शामिल हैं। राज्यपाल ने उन्हें आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
अब यूपी में सीएम समेत मंत्रियों की संख्या 56 हो गई है। अब भी मंत्रिमंडल में पांच सीटें खाली हैं।
नियम के मुताबिक, किसी भी राज्य में विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 फीसदी सदस्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में 404 सदस्य होते हैं। इस हिसाब से यूपी में 61 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
बता दें कि यूपी विधानसभा में 403 सदस्य चुनाव के जरिये सदन में आते हैं, जबकि राज्यपाल की ओर से एक सदस्य को मनोनीत किया जाता है।
इसे भी पढ़ें

