एग्जिट पोलः फिर मोदी सरकार, झारखंड में बीजेपी को नुकसान

3 Min Read

रांची। शनिवार की शाम लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी आ गया।

एग्जिट पोल के मुताबिक देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

विभिन्न एजेंसिया और न्यूज चैनल की ओर से एग्जिट पोल जारी किये गये। विभिन्न चैनलों द्वारा कराये गये एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार बनती दिख रही हैं।

अधिकतर एजेंसियों और मीडिया घरानों ने एनडीए को बहुमत मिलता हुआ बताया है। हालांकि अंतिम परिणाम 4 जून को आयेंगे और तब अधिकारिक रूप से पता चल सकेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी।

चुनाव समाप्त होते ही जनमानस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि देश में किसकी सरकार बनेगी। अगर एग्जिट पोल की बात करें तो आजतक ने एनडीए को बहुमत दिया है।

वहीं, रिपब्लिक भारत ने तस्वीर को और साफ करते हुए एनडीए को 353 से 365 सीटें मिलने की बात कही है। यानी अनुमान लगाया है।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल के अनुसार इंडिया गठबंधन 133 सीटों के आसपास सिमट सकता है।

वहीं, इंडिया टीवी ने भी एनडीए को 371 सीटें मिलने का संकेत दिया है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 400 का आंकड़ा छू सकता है।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 281 से 350 और बीजेपी 248 से 298 और इंडिया ब्लॉक को 145 से 201 और कांग्रेस को 59-98 सीटें पर जीत हासिल हो सकती है।

सीवोटर एजेंसी ने भी अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। सीवोटर के एग्जिट पोल ने संकेत दिया है कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 353 से 383 सीटें मिल सकती हैं।

इसी तरह इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटें मिलने की संभावना एजेंसी ने जाहिर की है।

सीवोटर ने अन्य के खाते में 4 से 12 सीटें जाने की बात कही है। न्यूज 18 ने भी एग्जिट पोल जारी किया है।

इसके मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 5 से सात सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

इसी तरह पंजाब की 13 सीटों में बीजेपी को 1 से चार सीटें मिलने की संभावना है।

अगर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो बीजेपी के खाते में 303 सीटें आयी थीं। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी को केवल 52 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

ममता बनर्जी की टीएमसी को 22 सीटों पर विजय हासिल हुई थी। जदयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को सिर्फ 5 सीटें पर जीत मिली थी।

वहीं, मायावती की पार्टी बसपा के 10 प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया था।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मौसम की मार, लू 13 और वज्रपात से 8 की मौत

Share This Article
Exit mobile version