झारखंड में मौसम की मार, लू 13 और वज्रपात से 8 की मौत

2 Min Read

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ पलामू प्रमंडल में लू से 31 लोगों की जान गई है।

बीते 24 घंटे के दौरान लू से पलामू में नौ लोगों की मौत हुई है। वहीं चतरा में दो, गढ़वा और चाईबासा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

29 मई को राज्यभर में पांच लोगों की मौत हो हुई थी। जबकि 30 मई को 14 और 31 मई को 28 लोगों की जान चली गई थी।

पलामू के मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। पलामू, गढ़वा और लातेहार में अगले दो दिनों के दौरान भी लू से राहत नहीं मिलेगी।

जबकि राज्य के शेष भागों में अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटे रह सकती है।
इधर राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलाव व बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली।

दोपहर बाद राजधानी रांची में घने बादल छाए और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।

इसमें चतरा, धनबाद, जामताड़ा, रामगढ़, गिरिडीह आदि जिलों में छिटपुट बारिश हुई। बारिश के वज्रपात भी हुई है।

इसमें 8 लोगों की मौत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में वातावरण के ऊपरी स्तर पर पश्चिमी हवा और निचले स्तर पर आंशिक रूप से पूर्व की हवा आने से मौसम में बदलाव हो रहा है। यह बदलाव अगले तीन दिनों तक रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

अपने बर्थडे के दिन दिनेश कार्तिक ने लिया ये बड़ा फैसला

Share This Article
Exit mobile version