दिल्ली में हर महिला को मिलेगा महिला सम्मान योजना के तहत ₹1000 की राशि [Every woman in Delhi will get an amount of ₹ 1000 under the Mahila Samman Yojana]

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर करना है।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

  • दिल्ली निवासी: केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
  • आयु सीमा: लाभार्थी महिलाओं की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आर्थिक स्थिति: प्राथमिकता आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और मध्यम वर्ग की महिलाओं को दी जाएगी।

कोन से दस्तावेज है जरूरी :

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र

योजना का उद्देश्य:

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
  • शिक्षा और रोजगार के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना।
  • घरेलू खर्चों में सहायता प्रदान करना।

कैसे करें आवेदन प्रक्रिया:

ऑनलाइन: दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
ऑफलाइन: स्थानीय कार्यालयों में जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली निवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

महिलाओं का उत्साह:

इस घोषणा का स्वागत करते हुए कई महिलाओं ने इसे आर्थिक सहायता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

इसे भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ऑटोवालों को किन बड़ी पांच गारंटी देने की बात की हैं ?

Share This Article
Exit mobile version