EPF पर 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाते में आएंगे पैसे [8.25% interest on EPF, money will come in 7 crore accounts]

1 Min Read

EPF:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब अपने 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को इसी दर से ब्याज देगा। यह ब्याज दर पिछले साल की तरह ही रखी गई है। यह निर्णय 28 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में हुई EPFO की केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में लिया गया था। इसके बाद यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। श्रम मंत्रालय ने EPFO को सूचना दी कि वह इस दर पर ब्याज जमा कर सकता है। पिछले कुछ वर्षों में ईपीएफ पर ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव रहा है। 2023-24 में यह दर 8.25% थी, जबकि 2022-23 में 8.15% और 2021-22 में यह घटकर 8.1% हो गई थी। 2020-21 में यह 8.5% थी।

इसे भी पढ़ें

EPF का बढ़ा दायरा, 30 हजार कर्मी एवं 27 प्रतिष्ठान और जुड़े

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं