Entertainment: रजनीकांत की ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर होगा टक्कर, अगस्त में दोनों फिल्मों की होगी धूम [Rajinikanth’s ‘Coolie’ and ‘War 2’ will clash at the box office, both films will be a hit in August]

2 Min Read

Entertainment:

मुंबई, एजेंसियां। रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ की रिलीज डेरजनीकांत की ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर होगा टक्कर, अगस्त में दोनों फिल्मों की होगी धूमल दिया है। दोनों फिल्में अगस्त 2025 में एक साथ रिलीज होंगी, जो इस साल का सबसे बड़ा फिल्मी मुकाबला माना जा रहा है।

Entertainment: रजनीकांत की ‘कुली’ का ऐलान

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रजनीकांत का एक इंटेंस और एक्शन-packed लुक दिखाया गया है, जिसमें वह सीटी बजाते हुए दिखते हैं। इसके अलावा, फिल्म में तेलुगू स्टार नागार्जुन और कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। ‘कुली’ की कहानी सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है।

Entertainment: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का क्लैश

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, और यह यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म होगी। जूनियर एनटीआर इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। ‘वॉर 2’ की पहले की फ्रेंचाइजी ‘वॉर’ की तरह, यह भी बड़े एक्शन और थ्रिल से भरी होगी।

Entertainment: बॉक्स ऑफिस पर होगा कड़ा मुकाबला

‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी, जो कि इस साल की सबसे बड़ी लड़ाई होगी। फिल्म प्रेमियों को इस दिन की प्रतीक्षा है, क्योंकि दोनों ही फिल्में अपने-अपने स्टार कास्ट और हाई ऑक्टेन एक्शन के लिए चर्चित हैं।

इसे भी पढ़ें

रजनीकांत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर पेट दर्द की शिकायत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं