इंजीनियर राशिद और अमृतपाल ने सांसद की शपथ ली [Engineers Rashid and Amritpal took oath as MPs]

2 Min Read

दोनों पैरोल पर तिहाड़-डिब्रूगढ़ जेल से निकले

बारामूला और खडूर साहिब से चुनाव जीते हैं

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद और असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को सांसद पद की शपथ ली। दोनों आज पैरोल पर बाहर आए और संसद भवन में शपथ ली।

दोनों पैरोल पर निकले हैं जेल से

56 साल के इंजीनियर राशिद को शपथ लेने के लिए तिहाड़ जेल से दो घंटे की पैरोल मिली थी। वहीं, 31 साल के अमृतपाल सिंह को 4 दिन की पैरोल मिली है।

राशिद को परिवार से मुलाकात के बाद वापस तिहाड़ ले जाया गया। अमृतपाल को भी परिवार से मुलाकात के बाद असम ले जाया जाएगा।

इंजीनियर राशिद के शपथ ग्रहण के दौरान उसके बेटे असरार राशिद और अबरार राशिद, बेटी और पत्नी, भाई खुर्शीद अहमद शेख और दो अन्य लोग शामिल थे। हालांकि, राशिद या अमृतपाल के शपथ ग्रहण की कोई फोटो सामने नहीं आई है।

बारामूला से जीता है राशिद

राशिद ने जेल में रहते हुए जम्मू-कश्मीर के बारामूला सीट से 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

अमृतपाल पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीता है। जेल में रहने के कारण दोनों 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में 24 और 25 जून को अन्य सांसदों के साथ शपथ नहीं ले सके थे।

नए सांसद के लिए 60 दिन के अंदर शपथ लेना जरूरी होता है। ऐसा न होने पर उसकी सदस्यता जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

महबूबा मुफ्ती का आरोप- इंजीनियर राशिद का प्रचार कर रहे शौकत पंडित को कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं