तमिलनाडू के मंत्री के भाई और रिश्तेदारों के ठिकानों पर ED की रेड [ED raids on premises of Tamil Nadu minister’s brother and relatives]

2 Min Read

Enforcement Directorate:

चेन्नई, एजेंसियां। ED ने सोमवार को नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री के भाई के घर रेड मारी। भाई के अलावा और भी रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की गयी है।

मंत्री का नाम केएन नेहरू है। वे तमिलनाडू सरकार में नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री हैं। उनके भाई का नाम मणिवन्नन है और वह रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं।

यह रेड वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच के लिए की गई है। सोमवार सुबह ED के अधिकारियों की टीम मसाकालीपलायम स्थित टीवीएच एकंता अपार्टमेंट पहुंची, जहां मणिवन्नन रहते हैं।

Enforcement Directorate: दस्तावेज खंगाल रहे ईडी के अधिकारीः

टीम के सदस्य उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एक जांच का हिस्सा है। ED के अधिकारियों की टीम मंत्री केएन नेहरू और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े चेन्नई और त्रिची में विभिन्न स्थानों पर भी छापेमारी कर दस्तावेज खंगाल रही है।

मंत्री के भाई मणिवन्नन का परिवार ट्रू वैल्यू होम (टीवीएच) संपत्ति विकास फर्म का मालिक है। यह तमिलनाडु के कई शहरों में लक्जरी विला और फ्लैटों का निर्माण करता है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में फर्जी ED अधिकारी बनकर की छापेमारी, सुबह ऐसे खुल गया भेद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं