छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर [Encounter in Chhattisgarh, 7 Naxalites killed]

2 Min Read

नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में 3 जवान घायल

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और जिला रिजर्व समूह (डीआरजी) के जवानों के बीच मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हो गये हैं।

पुलिस के मुताबिक फायरिंग में 3 जवान भी घायल हुए हैं। नारायणपुर डीआरजी के तीन घायल जवानों को गोबेल इलाके से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

बता दें, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी और 45वीं बटालियन आईटीबीपी बल की संयुक्त कार्रवाई में नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पूर्वी बस्तर डिवीजन के अंतर्गत ग्राम मुंगेड़ी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया।

नक्सलियों ने शुरू की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक रात में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर स्थित मुंगेडी और गोबेल क्षेत्र में भेजा गया था।

सुरक्षाबल के जवान आज जब गोबेल क्षेत्र में थे, तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी हुई।

पांच नक्सलियों के शव बरामद

मुठभेड़ के बाद अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक पांच नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस घटना में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 8 लाख की ईनामी महिला कमांडर समेत दो ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं