महुआ मोइत्रा को ‘बदले की राजनीति’ के तहत ईडी समन जारी किया गया: तृणमूल कांग्रेस

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कृष्णानगर क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा को ‘‘बदले की राजनीति’’ के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का समन जारी किया गया है और चुनाव से पहले एजेंसियों का ‘‘दुरुपयोग’’ किया जा रहा है।

ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें

आरएसएस ने रामकृष्ण मिशन के प्रमुख स्वामी स्मरणानंद को श्रद्धांजलि दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं