ईडी ने जब्त की शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। शिल्पा शेट्टी के पति, बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा फिर बड़ी मुसीबत में फंसे हैं।

ईडी ने बिटकॉइन फर्जीवाड़ा केस में उनके खिलाफ एक्शन लिया है। ईडी ने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्त‍ि जब्‍त कर ली है, जिसमें जुहू का फ्लैट और पुणे में का बंगला भी शामिल है।

इससे पहले राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे, जिसमें उन्हें जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि बाद में राज कुंद्रा को जमानत मिल गई थी।

ED ने ट्वीट किया कि रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की करीब 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क किया गया है।

PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत, राज कुंद्रा की इस संपत्ति को कुर्क किया गया है। इसमें जुहू में स्थित फ्लैट भी शामिल है, जो अभी राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर है।

राज कुंद्रा के नाम पर जो इक्विटी शेयर हैं, उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। मालूम हो कि अभी भारत में क्रिप्टोकरंसी और बिटकॉइन के माध्यम से बिजनेस करना गैरकानूनी है।

लेकिन राज कुंद्रा ने बिटकॉइन के जरिए कथित तौर पर बिजनेस किया और इसके लेन-देन में हेरफेर की।

इसे भी पढ़े

सलमान के घर फायरिंग मामले में एक और अभियुक्त हरियाणा से धराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं