देशभर में 15 जगहों पर ईडी की रेड

1 Min Read

रायपुर। ईडी ने देशभर में करीब 15 ठिकानों पर एकसाथ रेड की है। छत्तीसगढ़ के Mahadev App के महाघोटाले को लेकर यह रेड डाली गई है।

ईडी ने पश्चिम बंगाल, मुंबई और दिल्ली एनसीआर में छापेमारी की है। ईडी के अनुसार, महादेव ऐप घोटाला 6000 करोड़ रुपये से भी अधिक का है।

यह घोटाला छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सामने आया था। नवंबर, 2023 में फॉरेंसिक विश्लेषण और असीम दास की ओर से दावा किया गया था कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

इसी खुलासे के बाद बघेल सरकार की छवि खराब हुई थी जिसके खमियाजा विधानसभा चुनाव में झेलना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें

राज्यकर्मियों को मिलेगा हेल्थ बीमा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं