ईडी ने कविता को बताया शराब घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता

2 Min Read

नई दिल्ली। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को ईडी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था।

वह 23 मार्च तक जांच एजेंसी की हिरासत में हैं। ईडी ने पिछले सप्ताह कविता की हिरासत का अनुरोध करते हुए विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत को बताया था कि वह दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभ हासिल करने वालों में से एक थीं।

इधर, कविता ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए ईडी और सीबीआई को अपने गुंडों के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

ईडी ने कहा कि उसने 2022 में मामला दर्ज होने के बाद से देश भर में 245 स्थानों पर छापा मारा है और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और कुछ शराब कारोबारियों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ईडी ने इस मामले में अब तक कुल छह आरोप पत्र दायर किए हैं और 128 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

इसे भी पढ़ें

चर्चित पेट्रोल मर्डर में दोनों आरोपी दोषी करार, 28 को सुनाई जायेगी सजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं