Earthquake In Nepal: नेपाल में सुबह-सुबह आया भूकंप [Earthquake struck Nepal early in the morning]

1 Min Read

Earthquake In Nepal:

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में सोमवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। अचानक आए इस भूकंप से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 30 जून 2025 को सुबह 8:24 बजे (भारतीय समयानुसार) नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र 29.24 उत्तरी अक्षांश और 81.77 पूर्वी देशांतर पर जमीन से 14 किलोमीटर की गहराई पर था।

Earthquake In Nepal: 29 जून को भी महसूस हुए झटकेः

नेपाल में 29 जून को दोपहर 2:19 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। इसका केंद्र 29.35 उत्तरी अक्षांश और 81.94 पूर्वी देशांतर पर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इस भूकंप से भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें

सुबह-सुबह कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती, अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र

Share This Article
Exit mobile version