Police in Bhognadih: भोगनाडीह में संताल और पुलिस के बीच झड़प, चली गोली और तीर [Clashes between Santhals and police in Bhognadih, bullets and arrows fired]

2 Min Read

Police in Bhognadih :

साहिबगंज। साहिबगंज के भोगनाडीह में संतालियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। इसमें तीर और गोली चलने की सूचना है। जानकारी के अनुसार यहां हूल दिवस मनाया जा रहा था, जिसमें संताल समुदाय के लोग एकत्रित हुए थे। इसी बीच पुलिस और संतालों के बीच झड़प हो गई। इसमें तीर और गोली चलने की सूचना है।

Police in Bhognadih:सरकारी कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे संतालीः

शहीद सिद्धू-कान्हू के छठे वंशज मंडल मुर्मू ने करीब दो हजार आदिवासी समर्थकों के साथ सरकारी कार्यक्रम का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समुदाय के लोग अपनी पारंपरिक हथियार तीर-धनुष, कुल्हाड़ी आदि लेकर कार्यक्रम स्थल भोगनाडीह पार्क पर पहुंचे।

Police in Bhognadih :पुलिस ने किया लाठीचार्जः

यहां प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच झड़प हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस झड़प से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ को तितर-बितर करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच संतालियों ने पुलिस पर तीर भी चलाये। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले मंडल मुर्मू ने प्रशासन से भोगनाडीह पार्क में शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई, जिससे आदिवासी समुदाय में नाराजगी फैल गई और विरोध प्रदर्शन तेज हो गया।

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में ब्रेन मलेरिया का हर, अब तक 5 बच्चे काल कवलित

Share This Article
Exit mobile version