नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए।
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप के कारण आसपास के इलाकों में हलचल महसूस की गई।
करीब शाम 5.20 बजे आए इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर पृथ्वी की गहराई में था। इस भूकंप से फिलहाल किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार रात को भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए।
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। भूकंप पूरे शहर और मनाली में महसूस किया गया जो चंबा से 350 किमी से ज्यादा दूर है।
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि देर रात 9:34 बजे चंबा में भूकंप आया। केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था।
इसके झटके उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किए गए। चंडीगढ़ और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हल्के झटके महसूस किए गए।
इसे भी पढ़ें








