रांची और आसपास के इलाके में बूंदाबांदी

2 Min Read

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बीते शनिवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार शाम से ही कहीं-कहीं रूक-रूक कर बल्की फुल्की बूंदा बांदी हो रही है।

पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं। बूंदा-बांदी भी हो रही है। ठंडी हवा भी चल रही है।

रविवार की सुबह से ही यही स्थिति है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को भी बादल छाये हुए हैं।

सुबह से ही तेज हवा चल रही है। ये ठंडी हवाएं कनकनी बढ़ा रही हैं। दोपहर बाद छिटपुट बारिश के आसार हैं।

जैसा शनिवार को दोपहर में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, ठीक वैसा ही रविवार को भी रहने के आसार हैं।

कल बहेगी तेज हवा

वहीं, 26 फरवरी को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कई जगह वज्रपात की भी संभावना है।

झारखंड में 25 से 27 फरवरी तक राजधानी सहित के इलाकों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। 26 और 27 फरवरी को हवा की गति सामान्य से तेज होगी। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान कहीं-कहीं हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 27 तथा न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 28 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं