इंदौर में दोहरा रिकॉर्ड, BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 11 लाख से अधिक वोटों से बनाया जीत का महारिकॉर्ड [LokSabha Election 2024 Result:]

1 Min Read

एक लाख से ज्यादा नोटा के वोट भी

इंदौर, एजेंसियां। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में निवर्तमान सांसद और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार शंकर लालवानी ने 11,75,092 वोट के विशाल अंतर से चुनाव जीतकर रिकॉर्ड कायम किया।

इस सीट पर बीजेपी का 35 साल पुराना कब्जा बरकरार रखा। यह मौजूदा लोकसभा चुनाव में देश भर की 543 सीट में जीत का सबसे बड़ा अंतर है।

अपने उम्मीदवार के पर्चा वापस लेने के कारण कांग्रेस के इंदौर में चुनावी दौड़ से बाहर होने के बाद लालवानी ने 12,26,751 वोट हासिल किए।

कांग्रेस ने चुनाव से बाहर होने के बाद लोगों से नोटा को वोट करने की अपील की थी। शायद यही कारण है कि लालवानी का निकटतम प्रतिद्वंद्वी नोटा ही रहा।

नोटा को एक लाख से ज्यादा वोट मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी संजय सोलंकी को 51,659 मतों से संतोष करना पड़ा।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान लालवानी ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी को 5.48 लाख वोट से हराया था।

इसे भी पढ़ें

भोजपुरी स्टार पवन सिंह तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंचे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं