Donate hair:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया फैंस को हाल ही में एक खास सरप्राइज दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक सैलून में अपने बाल कटवाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए सोनम ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने 12 इंच लंबे बाल दान किए हैं। वीडियो में सोनम मुस्कुराती दिखाई देती हैं और उनके चेहरे पर इस नेक काम को करने की संतुष्टि साफ नजर आती है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने बालों को 12 इंच छोटा करवाने और दान करने का फैसला किया है। शायद वीडियो में यह छोटा लगे, लेकिन यह सच में एक फुट लंबा है।
इसे भी पढ़ें







