केस सीबीआई को सौंपे जाने के बाद डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल [Doctors end strike after case was handed over to CBI]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर केस की जांच CBI को सौंपी है।

हाईकोर्ट ने कहा कि घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची। इस बात की पूरी संभावना है कि सबूत मिटा दिए जाएंगे, इसलिए मामला तुरंत CBI को ट्रांसफर किया जाना चाहिए।

उधर, पुलिस ने बताया कि आरोपी एक ट्रेंड बॉक्सर है। उसने डॉक्टर को इतनी जोर से मारा कि उनके चश्मे का शीशा टूटकर उनकी आंखों में घुस गया।

FORDA की हड़ताल खत्म

कोलकाता की घटना के विरोध में 3 दिन तक चली डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार रात खत्म हो गई।

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ये फैसला लिया।

उन्होंने आरजी कर हॉस्पिटल के सभी अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि, FORDA और नड्डा के बीच क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

वहीं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने हड़ताल जारी रखने की बात कही है। FAIMA ने कहा है कि ज्यादातर रेजिडेंट डॉक्टर उनके साथ हैं।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर, सुपरिंटेंडेंट हटाए गए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं