Doctors boycotted:
धनबाद। धनबाद के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में बुधवार देर रात एक डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आई। शिशु रोग विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई इस घटना के विरोध में अस्पताल के चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। हालांकि, करीब 8 घंटे बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया के हस्तक्षेप और समझाने के बाद सुबह 10 बजे इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों ने काम पर वापसी की।
Doctors boycotted: रातभर नहीं हुआ मरीजों का इलाज
डॉक्टरों की हड़ताल के कारण रात 2 बजे के बाद से किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। यहां तक कि इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को भी लौटाया गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Doctors boycotted: क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को सांप के काटने की शिकार एक बच्ची को अस्पताल में लाया गया था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की। काफी देर तक अस्पताल परिसर में हंगामा चलता रहा। बाद में सरायढेला पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और मृत बच्ची का शव उन्हें सौंप दिया गया।
Doctors boycotted: हड़ताल पर गए डॉक्टर
मारपीट की घटना से नाराज़ होकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी और सेवाएं बंद कर दीं। हालांकि, सुबह अस्पताल अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और इमरजेंसी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं। इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसे भी पढ़ें
गुमला के इस बूथ पर ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, सीओ की एक न सुनी








