सीट शेयरिंग में देर से राजद में असंतोष, बिहार पहुंचे झारखंड के नेता

2 Min Read

पटना। झारखंड आईएनडीआई गठबंधन में अब तक सीट तय नहीं होने से झारखंड राजद के नेताओं में असंतोष फैल रहा है।

इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष रंजन कुमार बिहार पहुंच गये हैं। यहां पटना में उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से उन्हें अवगत कराया और राजद की परंपरागत सीट पलामू एवं चतरा को लेकर विस्तृत चर्चा की।

झारखंड राजद के नेताओं को यह आश्वासन मिला है कि बहुत जल्द ही राजद की सीटों एवं उम्मीदवारों को लेकर ऐलान कर दिया जाएगा।

चर्चा के दौरान राज्यसभा सदस्य मीसा भारती, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक एवं रोहिणी आचार्य उपस्थित थे।

राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव को बांका संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर झारखंड राजद में उल्लास है।

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष अनिता यादव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

झारखंड राजद ने जयप्रकाश नारायण यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के प्रति भी आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के घर सीबीआइ की रेड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं