Dhoni’s Birthday: CM हेमंत सोरेन ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई, कहा– ‘झारखंड के लाल को मरांग बुरु दे उत्तम स्वास्थ्य और लंबा जीवन [CM Hemant Soren congratulated Dhoni on his birthday and said- ‘May Marang Buru give good health and long life to the son of Jharkhand]

1 Min Read

Dhoni’s Birthday

नई दिल्ली, एजेंसियां। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “झारखंड के लाल Captain Cool Mahi को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।” बता दें कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का आज 44वां जन्मदिन है।

पूरा देश आज उनके बर्थडे को अलग अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहा है। धोनी के फैन तो आज के इस दिन को किसी त्योहार की तरह मनाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी एक नाम है जो सिर्फ क्रिकेट के मैदान में नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसता है। धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025: क्या जीत की पटरी पर लौटेंगी CSK और KKR? महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर संभालेंगे कमान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं