मद्रास हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है मामला
चेन्नई, एजेंसियां। नयनतारा और धनुष के बीच डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल‘ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अब धनुष ने मद्रास हाईकोर्ट में एक्ट्रेस और उनकी डॉक्यूहमेंट्री के खिलाफ सिविल केस दर्ज किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह केस एक्ट्रेस और उनके फिल्ममेकर पति विग्नेश शिवन के खिलाफ हुआ है, जिस पर हाईकोर्ट ने भी जवाब मांगा है।
यह है मामलाः
लाइव लॉ‘ की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष की वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नयनतारा, उनके पति विग्नेश शिवन और उनकी कंपनी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है,
जिसमें कहा गया है कि इन आरोपियों ने डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म नानुम राउडी धान के कुछ सीन बिना अनुमति के इस्तेमाल किए हैं।
मुकदमा दायर करने की मंजूरीः
इसके अलावा, धनुष की कंपनी ने लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी के खिलाफ मुकदमा दायर करने की अनुमति भी मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। बता दें, यह कंपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए भारत में कंटेंट निवेश करती है
और यह मुंबई में स्थित है। मद्रास हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की शुरुआती दलीलें सुनी। साथ ही नयनतारा को अगली सुनवाई में जवाब देने को कहा है।
इसे भी पढ़ें
डॉक्यूमेंट्री से फुटेज हटाओ नहीं तो 10 करोड़ दो’, धनुष ने नयनतारा को अल्टीमेटम दिया









