धनलक्ष्मी बैंक ने अजित कुमार केके को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

1 Min Read

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने अजित कुमार केके को तीन साल की अवधि के लिए बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

धनलक्ष्मी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसके बाद नियामकीय प्रावधानों के अनुसार शेयरधारकों की मंजूरी प्राप्त की जाएगी।

वर्तमान में, वह अध्यक्ष कैडर में फेडरल बैंक में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी हैं।

वह अपने रोजगार के कारण फेडरल बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी फेडरल ऑपरेशंस एंड सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक भी हैं।

इसे भी पढ़ें

न्यायालय ने सरोगेसी कानून के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं