गर्मी में अपने बॉडी को करें डिटॉक्स? इन ड्रिंक्स को पीना कर दें शुरू

3 Min Read

रांची : गर्मी के मौसम में बाजार में कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ जाती है। इस मौसम में हर किसी के घर में कोल्ड ड्रिंक जरूर मिलती होगी।

भले ही ऐसे कोल्ड ड्रिंक लोगों को गर्मी से कुछ राहत देते हैं, लेकिन ये हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीने के बाद आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी बॉडी डिटॉक्स भी होगी।

जिसका असर आपके वजन पर भी यकीनन दिखाई देगा। चलिए जानते हैं कौन कौन से डिटॉक्स ड्रिंक आप इन गर्मियों में आसानी से बना सकते हैं।

खीरा और पुदीने से बना ड्रिंक

खीरे में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। ये शरीर को ठंडा रखता है। पुदीना पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

ये लिवर के कामकाज को बेहतर बनाने का काम करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 5-6 पुदीने की पत्तियों और 1 खीरे की जरूरत होगी।

इन दोनों को ब्लेंड कर लें। इसे छान लें और जरूरत के अनुसार पानी डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें काला नमक और काली मिर्च भी डाल सकते हैं। अब इसका सेवन करें।

नींबू और शहद से बना ड्रिंक

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। शहद पाचन में मदद करता है।

इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। आप इसमें काली मिर्च और नमक भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसका सेवन करें।

ऑरेंज डिटॉक्स ड्रिंक

विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस ही तरोताजगी देने के लिए काफी है। आप चाहें तो इसका डिटॉक्स ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं।

एक कांच के ग्लास में संतरे को बारीक काट कर डालें। उसमें पानी और काला नमक मिलाएं। कुछ देर के लिए इसे ठंडा होने रखें। जब जरूरत लगे पी जाएं।

लौकी का जूस

लौकी का जूस स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी में इसको अगर आप पीते हैं तो बॉडी की कई समस्याएं दूर होती हैं।

लौकी के जूस में फाइबर, जिंक और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जिसकी वजह से यह स्किन को डिटॉक्स करने का काम करता है और आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है।

इसे भी पढ़ें

मिस्टर एंड मिसेज माही का नया पोस्टर रिलीज

Share This Article
Exit mobile version