सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बाबा रामदेव

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: पतंजलि विज्ञापन केस में रामदेव के माफीनामे पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है जिस पर सबकी नजर बनी हुई है। सुनवाई के लिए योग गुरु बाबा रामदेव कोर्ट पहुंच चुके है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल को योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण के उन हलफनामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था जिसमें उन्होंने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए बिना शर्त माफी मांगने को काम किया।

कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह इतनी उदार नहीं होना चाहती क्योंकि मामले में गलती पकड़ी जा चुकी है। पतंजलि की ओर से विपरीत परिस्थिति में फंसने के बाद हलफनामा दायर किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक भ्रामक विज्ञापन मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त नजर आ रही है। कोर्ट मामले में निष्क्रियता बरतने के लिए उत्तराखंड के राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण के प्रति भी कड़ी नाराजगी जताते भी नजर आ चुका है।

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट की ओर से कहा गया था कि वह इसे हल्के में नहीं ले सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि प्राधिकरण ने जान-बूझकर मामले में कार्रवाई नहीं की है।

आपको बताते चलें कि मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछली बार कहा था कि जब रामदेव और बालकृष्ण को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और साथ ही उन्हें कोर्ट के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया, तो वे उस स्थिति से वे बचने की कोशिश करते दिखे।

उनकी व्यक्तिगत पेशी जरूरी थी। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा था कि यह बात स्वीकार्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें

गर्मी में अपने बॉडी को करें डिटॉक्स? इन ड्रिंक्स को पीना कर दें शुरू

Share This Article
Exit mobile version