दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट 24 घंटे लेट, एसी खराब रहने के कारण कई पैसेंजर हुए बेहोश

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट 24 घंटे लेट हो गई।

फ्लाइट को कल दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरना था, लेकिन इसे शुक्रवार 31 मई को दोपहर 3 बजे रीशेड्यूल किया गया।

हालांकि, फ्लाइट के रवाना होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI 183 में बच्चे-बुजुर्ग समेत करीब 200 लोग सवार थे।

30 मई को सभी पैसेंजर्स फ्लाइट में बैठ चुके थे। इसके बाद पता चला कि विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा है।

लगभग 6 घंटे तक पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट में AC ठीक होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए।

इसके बाद फ्लाइट को रात 10 बजे रीशेड्यूल किया गया। पैसेंजर्स लगभग 7.20 बजे फ्लाइट में चढ़े थे, लेकिन तब भी AC काम नहीं कर रहा था।

एक घंटे के बाद पैसेंजर्स को फिर से बाहर निकलना पड़ा। उन्हें एयरपोर्ट पर वापस जाने के लिए एक घंटे एयरोब्रिज पर बैठकर गेट खुलने का भी इंतजार करना पड़ा।

एविएशन मिनिस्ट्री ने एअर इंडिया को शो कॉज नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

इसे भी पढ़ें

जनवरी-मार्च तिमाही में 6.7% रह सकती है GDP

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं