अमित शाह से जुड़े फर्जी वीडियो की जांच के लिए झारखंड आएगी दिल्ली पुलिस

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो के संबंध में दिल्ली पुलिस की टीम राजस्थान, झारखंड, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में गई है। पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित सात राज्यों के 16 नेताओं को तलब किया है।

इनमें तेलंगाना के शिव कुमार अंबाला, अस्मा तस्लीम, सतीश मन्ने और नवीन पेटेम के अलावा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक लोकसभा उम्मीदवार और राजस्थान और नागालैंड में कांग्रेस के दो शामिल हैं। उन्हें अपने मोबाइल फोन के साथ पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

गृह मंत्रालय की शिकायत पर दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कहा गया है, “ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसमें समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के इरादे से भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।

इससे शांति और व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है। मंत्रालय ने अनुरोध किया है कि कृपया कानून के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें।

इसे भी पढ़ें

धोनी के घर आनेवाला है नया मेहमान..साक्षी धोनी का पोस्ट वायरल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं