दिल्ली पुलिस ने NSUI के खिलाफ दर्ज किया केस [Delhi Police registered a case against NSUI]

1 Min Read

गुरुवार को एनटीए के बाहर किया था प्रदर्शन

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली पुलिस ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्टूडेंट्स विंग – NSUI के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, NSUI ने 27 जून को दिल्ली में NTA के हेड ऑफिस के बाहर NEET पेपर रद्द करने और रीएग्जाम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

इस दौरान NSUI के कार्यकर्ता NTA के ऑफिस में घुसे और ताला लगाने की कोशिश की।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि हम करीब 200 स्टूडेंट्स के साथ NTA के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने गए थे।

हमने ऑफिस में अंदर घुसकर ताला लगा दिया। जो काम सरकार को करना चाहिए था, वो हमने कर दिया। अब हम देश के अलग-अलग शहरों में यही करेंगे।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, अब तक 25 अरेस्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं