Delhi News: केजरीवाल का “शीश महल” अब बनेगा स्टेट हाउस, क्या कहा बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने [Delhi News: Kejriwal’s “Sheesh Mahal” will now become State House, what did BJP MLA OP Sharma say]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री के आवास को स्टेट गेस्ट हाउस बनाने की योजना बना रही है, जिसे भाजपा ने “शीश महल” का नाम दिया है। इस पर भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने कहा कि यदि सरकार इस कदम को उठाती है, तो यह स्वागत योग्य होगा।

उन्होंने कहा कि यह आवास मुख्यमंत्री के लिए नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल की निजी सुख-सुविधाओं के लिए तैयार किया गया था। शर्मा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी भोग विलास में विश्वास नहीं करती, लेकिन इस आवास को दिल्ली की जनता के पैसे से तैयार किया गया है, इसलिए इसे नष्ट नहीं किया जा सकता। इसीलिए इसे उपयोग में लाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

शिवसेना-UBT बोली- भाजपा के पेट में नया शिवाजी पल रहा, इतिहास खत्म करने की कोशिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं