रांची के 120 प्रतिष्ठित स्कूलों में फ्री एडमिशन की प्रक्रिया शुरू जानिये कैसे करा सकते हैं नामांकन [Process of free admission started in 120 reputed schools of Ranchi, know how you can get enrolled]

2 Min Read

रांची। रांची के 120 प्रतिष्ठित स्कूलों में बीपीएल कोटि में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत फ्री में नामांकन होगा। अगर आपके बच्चे की उम्र 3 साल 6 महीने से 6 साल 6 महीने के बीच है और आपकी सालाना आय 72000 रुपये से कम है, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है।

रांची के 120 प्रतिष्ठित स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के तहत 25% सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

ऐसे करें आवेदनः

आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 है। इच्छुक अभिभावक www.rteranchi.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद स्कूल सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे और फिर अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसी सूची के आधार पर बच्चों का एडमिशन होगा।

ये लोग कर सकते हैं आवेदनः

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के परिवार, जिनकी वार्षिक आय 72000 रुपये से कम हो।
  • बच्चे की उम्र 3 साल 6 महीने से 6 साल 6 महीने के बीच होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 31 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।
    ज़रूरी दस्तावेजः
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड

इसे भी पढ़ें

मिशन एडमिशन: 11वीं में नामांकन के लिए हो जाइये तैयार, यहां मिल रहे हैं फार्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं