दिल्ली नगर निगम ने आकांक्षा शर्मा को शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया

1 Min Read

नयी दिल्ली: दिल्ली नगर निगम ने आकांक्षा शर्मा को अपने शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि शर्मा एक आईआरएसएस हैं और सिविल लाइंस जोन में डीसी के रूप में तैनात थीं।

वह विकास त्रिपाठी का स्थान लेंगी जो 2022 से एकीकृत नगर निगम के शिक्षा विभाग के प्रमुख थे।

पिछले साल मई में, नागरिक निकाय ने त्रिपथ (आईआरएसईई) को नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में पदोन्नत करने का प्रस्ताव पारित किया था।

यह नियुक्ति 26 अप्रैल को होने वाले मेयर चुनाव से पहले हुई है।

इसे भी पढ़ें

लड़कियों को खेलों में बढावा दें, वे चेहरे पर मुस्कान लायेंगी : तेंदुलकर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं