नयी दिल्ली: दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी (आप) में दलितों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और पार्टी छोड़ दी।
उन्होंने कहा कि मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्रिपद से इस्तीफा देता हूं, क्योंकि मैं भ्रष्टाचारों में नाम नहीं जुड़वाना चाहता।
बता दें कि वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे। हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी।
पिछले साल नवंबर महीने में राजकुमार आनंद के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। उनसे जुड़े कुल एक दर्जन से ज्यादा परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की थी।
इसे भी पढ़ें
भाजपा हमारे मंत्रियों, विधायकों को तोड़ने के लिए ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल कर रही : आप








