Delhi Higher Salary: दिल्ली में अब सबको मिलेगा ज्यादा वेतन, रेखा गुप्ता सरकार ने बढ़ाईं न्यूनतम मजदूरी की दरें [Now everyone will get more salary in Delhi, Rekha Gupta Government has increased the minimum wage rates]

2 Min Read

Delhi Higher Salary:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में कामगारों को अब ज्यादा कमाई होगी। सीएम रेखा गुप्ता की बीजेपी सरकार ने दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को जारी अपने आदेश में कहा है कि हर श्रेणी के कामगारों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब अकुशल कर्मियों को कम से कम 18,456 रुपये प्रति माह वेतन देना होगा।

लेकिन जिनके पास ग्रैजुएशन की डिग्री है, उन्हें दिल्ली में 24,356 रुपये से कम की सैलरी नहीं दी जा सकती है। रेखा सरकार के नए आदेश से न्यूनतम वेतन में प्रति माह कम से कम 390 रुपये से 520 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

Delhi Higher Salary: एक अप्रैल से बढ़ा न्यूनतम वेतन

दिल्ली सरकार ने कहा है कि न्यूनतम वेतन की नई दरें 1 अप्रैल, 2205 से लागू होगी। यानी नए वित्त वर्ष के पहले दिन से ही दिल्ली में विभिन्न श्रेणी के कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। सरकार ने कहा, ‘न्यूतनम वेतन में वृद्धि से महंगाई से निपटा तो जाएगा ही, दिल्ली में बड़ी संख्या में वर्करों को राहत मिलेगी।’

Delhi Higher Salary: नियम से नहीं मिले मजदूरी तो करें शिकायत

सरकार ने कहा कि अगर किसी को उसकी श्रेणी के लिहाज से तय न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है तो वह इसकी शिकायत संबंधित जिले के जॉइंट लेबर कमिश्नर या डेप्युटी लेबर कमिश्नर के पास कर सकता है। अधिकारियों को ऐसी शिकायत की जांच करनी होगी और शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल कदम उठाने होंगे।

इसे भी पढ़ें 

Teachers’ Salary Will Decrease: झारखंड के सरकारी स्कूलों के 12 हजार शिक्षकों का घटेगा वेतन, भारत सरकार की गाइडलाइन से मचा बवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं