दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेगा 2500 रुपये, कैबिनेट ने दी मंजूरी [Delhi Government’s Mahila Samridhi Yojana: Women will get Rs 2500 every month, Cabinet approves]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की है। शनिवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई, जिसके तहत 20 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। योजना की घोषणा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में की।

72 लाख महिला होंगे लाभान्वित

इस योजना के तहत लगभग 72 लाख महिला मतदाता लाभान्वित होंगे, जिनमें से 20 लाख महिलाओं को इसका सीधा फायदा मिलने की संभावना है। योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और यह तुरंत लागू होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इसके लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी, जो योजना के पोर्टल और मोबाइल ऐप को तैयार करेगी।

महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसमें वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जैसी जरूरी दस्तावेज़ों की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली के महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना की घोषणा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं