सामान के बीच बैठीं दिल्ली की CM आतिशी, फाइल पर साइन किए [Delhi CM Atishi sitting among the luggage, signed the file]

2 Min Read

LG ऑफिस बोला- दिल्ली में बंगला नंबर 6 मुख्यमंत्री का घर नहीं

नई दिल्ली, एजेंसियां: दिल्ली CM आवास से बाहर निकाले जाने के बाद आतिशी अपने निजी आवास में CM ऑफिस का काम करती नजर आईं।

दिल्ली मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से इसका वीडियो भी शेयर किया गया। इसमें देखा जा सकता है कि आतिशी CM आवास से निकाले गए सामान के बीच बैठी हैं। इस दौरान उन्होंने एक फाइल पर साइन भी किए।

6 नंबर बंगला कराया गया है खालीः

CM आवास को लेकर विवाद तब बढ़ गया, जब 9 अक्टूबर को PWD ने सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड पर बंगला नंबर 6 को सील कर दिया। इस बंगले में CM आतिशी 7 अक्टूबर को रहने आईं थीं। तीन दिन बाद उनसे बंगला खाली करा लिया गया।

दिल्ली LG ऑफिस के मुताबिक, यह बंगला मुख्यमंत्री का घर नहीं है और इसे किसी को भी आवंटित किया जा सकता है।

आतिशी ने इस बंगले पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। यदि कोई हमारी संपत्ति पर अतिक्रमण करता है, तो मालिक कार्रवाई करने का हकदार है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में बंगला नंबर 6 मुख्यमंत्री का घर नहीं, LG ऑफिस के मुताबिक आतिशी ने जबरन कब्जा किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं