दिल्ली विधानसभा चुनाव- AAP की पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवार [Delhi Assembly Elections- 11 candidates in AAP’s first list]

1 Min Read

BJP-कांग्रेस से आए 6 नेताओं को टिकट

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 11 नाम हैं। इनमें से छह नेता ऐसे हैं, जो BJP या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं।

ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में BJP छोड़ी थी। वहीं जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए हैं।

23 फरवरी को खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकालः

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। इलेक्शन कमीशन मौजूदा सदन के पांच साल के कार्यकाल के खत्म होने की तारीख से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराता है।

फरवरी 2020 में हुआ था पिछला चुनावः

पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं